संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा हरियाणा के आह्वान पर बुधवार को बिजली निगम कार्यालय के सामने किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालयों पर ताला लगाया। भट्टू रोड स्थित कार्यालय पर मुख्य गेट बंद कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रदर्शन की अगुवाई पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के नेता कर्मजीत सिंह सालमखेड़ा ने की। किसान नेताओं ने बताया कि मंडियों में धान और बाजरे की फसल खरीदने में धांधली हो रही है। इससे किसानों को अपनी फसल एमएसपी से कम दाम पर बेचनी पड़ रही है। धान की खरीद और समय पर लिफ्टिंग न होने से भी किसानों को परेशानी हो रही है। जिस कारण संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर पर किसानों की ओर से मार्केट कमेटी कार्यालय के गेट पर ताला लगाया गया है।