फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूना में अवैध पटाखों के भंडारण का खुलासा, 178 किलो से अधिक पटाखे बरामद

भूना। दीपावली पर्व के मद्देनजर अवैध रूप से पटाखों का भंडारण और बिक्री करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में थाना भूना पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 178 किलो 576 ग्राम पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने दुकान और गोदाम में बिना वैध अनुमति के पटाखे रखने के आरोप में दो लोगों को काबू किया है। दोनों आरोपियों को बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कंवर सिंह ने बताया कि पहली कार्रवाई उपनिरीक्षक रामेश्वर दास के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम अग्रसेन चौक क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि सांचला रोड स्थित कान्हा किरयाणा स्टोर में अवैध रूप से पटाखे रखे गए हैं। पुलिस ने दुकान से सटे स्टोर की तलाशी ली तो वहां विभिन्न प्रकार के पटाखे मिले। दुकान पर मौजूद करण पुत्र ज्ञानचंद निवासी वार्ड नंबर 15, भूना से पटाखों के भंडारण संबंधी लाइसेंस और परमिट मांगा गया, लेकिन वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने कट्टे सहित 16 किलो 76 ग्राम पटाखे बरामद किए। इस संबंध में थाना भूना में मामला दर्ज किया गया है। दूसरी कार्रवाई उकलाना रोड स्थित परशुराम पार्क के नजदीक एक गोदाम में की गई। गुप्त सूचना के आधार पर अनुमति लेकर गोदाम की तलाशी ली गई तो नौ कट्टों में भरे विभिन्न किस्म के पटाखे मिले। गोदाम में मौजूद देवेंद्र पुत्र हुक्मचंद निवासी मॉडल टाउन, भूना पटाखों के भंडारण का लाइसेंस, परमिट या खरीद का पक्का बिल नहीं दिखा सका। पुलिस ने कट्टों सहित कुल 162 किलो 500 ग्राम पटाखे कब्जे में ले लिए। थाना प्रभारी ने बताया कि बिना अनुमति पटाखों का भंडारण और बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। त्योहार के दौरान लोगों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस अवैध गतिविधियों पर विशेष नजर रख रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें