फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में जगजीवनपुरा पार्क में निशुल्क शुगर-बीपी जांच शिविर, 85 लोगों ने उठाया लाभ

सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रमुख डॉ. एस.पी. सिंह ओबरॉय के सानिध्य में देश-विदेश में समाजसेवा के कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को स्थानीय जगजीवनपुरा गुरुद्वारे के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पार्क में सैर करने आए स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान कुल 85 लोगों के ब्लड प्रेशर और शुगर की निशुल्क जांच की गई। शिविर में सरबत दा भला संस्था की सन्नी ओबेरॉय लैब की ओर से लोगों को निशुल्क शुगर और बीपी जांच की सुविधा प्रदान की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ वार्ड पार्षद मोहन लाल नारंग और संस्था की महिला विंग की संरक्षक वीना भ्याना ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. महेंद्र मेहता, डॉ. सुमन बजाज और लैब टेक्नीशियन प्रेम कंबोज ने अपनी सेवाएं दीं। नियमित स्वास्थ्य जांच से बीमारियों का समय रहते चलता है पता डॉ. महेंद्र मेहता और डॉ. सुमन बजाज ने कहा कि समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाना बेहद जरूरी है। नियमित जांच से शुगर और ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं का समय रहते पता लगाया जा सकता है, जिससे उचित उपचार शुरू करने में मदद मिलती है। सिटी वेलफेयर क्लब के अध्यक्ष विनोद अरोड़ा और संरक्षक वीना भ्याना ने कहा कि सरबत दा भला संस्था की सन्नी ओबेरॉय लैब बजाज अस्पताल में बहुत कम दरों पर लोगों को स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है। जरूरतमंद लोगों को सस्ती दरों पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना सराहनीय और पुण्य का कार्य है। ऐसी सेवाओं से आमजन को लाभ मिलता है और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है। इस अवसर पर सरबत दा भला संस्था के अध्यक्ष रसप्रीत सिंह ग्रोवर ने शिविर में पहुंचे सभी अतिथियों, सहयोगियों और स्वास्थ्य जांच करवाने आए लोगों का आभार व्यक्त किया। शिविर में प्रोजेक्ट इंचार्ज धर्मपाल चावला, देवेंद्र मोंगा, ललित चौधरी, सुरेश भट्टी, नीशित कटारिया, नरेश बंसल सहित केशव माधव सेवा ट्रस्ट और सिटी वेलफेयर क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें