फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: गौरव सुसाइड मामले में एक माह बीता, नहीं पकड़े गए आरोपी, एसपी कार्यालय में रो पड़े पिता

फतेहाबाद। शहर के भीमां बस्ती में मस्जिद वाली गली निवासी 26 साल के गौरव के आत्महत्या करने के मामले में आरोपियों के गिरफ्तार न होने पर परिवार एसपी निकिता खट्टर के पास पहुंचे। परिजनों ने एसपी से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। परिवार ने कहा कि पुलिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है, एक माह हो चुका है लेकिन नामजद आरोपी पकड़े नहीं गए है। आरोपी उन्हें लगातार धमकी दे रहे है। एसपी ने परिजनों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच चल रही है और आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे। एसपी से मिलने के बाद लघुसचिवालय में नीचे पहुंचे पिता तरूण मीडिया के सामने फूट-फूटकर रो पड़े। पिता ने कहा कि आरोपी उसके बेटे को लगातार धमकी दे रहे थे, फाइनेंसरों से तंग आकर उसने आत्महत्या की। आत्महत्या से पहले वह मोबाइल में मैसेज भी लिखकर गया था। बता दें कि पिछले माह 16 सितंबर को गौरव ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड से पहले उसने अपने मां-बाप और बहन के नाम भावुक मैसेज लिखा था। मोबाइल पर मिले मैसेज के मुताबिक युवक फाइनेंसरों से तंग था और उनकी किस्त नहीं चुका पा रहा था। मामले में बस स्टैंड चौकी पुलिस ने मृतक के पिता तरूण के ब्यान पर आरोपी हिसार निवासी शुभम, प्रदीप और नरवाना निवासी गौरव के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें