फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के खिलाफ मुहिम: मोबाइल मार्केट में 10 घंटे तक लगाए सपाटे

फतेहाबाद। युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें फिटनेस के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी संदीप बिश्नोई ने फतेहाबाद की मोबाइल मार्केट में 10 घंटे तक नॉन स्टॉप सपाटे (पुशअप) लगाने की मुहिम शुरू की। संदीप का यह अनूठा प्रयास युवाओं को नशे के खिलाफ एकजुट होने और खेलों व व्यायाम को जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दे रहा है। संदीप बिश्नोई का कहना है कि फतेहाबाद जिले में नशे का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है, जो युवाओं के भविष्य के लिए चिंता का विषय है। ऐसे में युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना जरूरी है। इसी मकसद से उन्होंने 10 घंटे तक लगातार सपाटे लगाने का संकल्प लिया । उन्होंने बताया कि यह पहली बार नहीं है, जब उन्होंने इस तरह की पहल की है। इससे पहले अगस्त माह में रतिया में भी वह सपाटे लगाकर युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक कर चुके हैं। उनका मानना है कि यदि युवा अपनी ऊर्जा खेलों और शारीरिक गतिविधियों में लगाएंगे तो न केवल उनका स्वास्थ्य बेहतर होगा, बल्कि वे नशे जैसी बुराइयों से भी दूर रह सकेंगे। संदीप की इस पहल का उद्देश्य युवाओं में फिटनेस के प्रति रुचि पैदा करना और समाज को नशामुक्त बनाने के अभियान से जोड़ना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें