फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाजमंडियों में रविवार को 2126 क्विंटल धान का हुआ उठान, अभी भी मंडियों में 170500 क्विंटल उठान बाकी

फतेहाबाद। अनाज मंडी में रविवार को धान की सरकारी खरीद बंद रही। जबकि धान की आवक व उठान प्रक्रिया जारी। इससे ढेरियों से अटी मंडी से हल्की राहत मिली है। मौसम में आए बदलाव से हल्की बूंदाबांदी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। मंडियों में खुले आसमान के नीचे पड़ी धान की फसल के भीगने का डर किसानों को सताने लगा है। वहीं, इससे धान की कटाई में तेजी आई है। रविवार को खरीद प्रक्रिया बंद रहने के बावजूद मंडियों में धान की आवक और उठान का सिलसिला जारी रहा। रविवार को जिले की अनाजमंडियों में 114840 क्विंटल धान की आवक दर्ज की गई। इसके साथ ही अब तक मंडियों में कुल 785210 क्विंटल धान पहुंच चुका है। लेकिन रविवार को मौसम में आए परिवर्तन के बाद किसानों ने धान की कटाई तेज कर दी है। इससे आवक में और तेजी आने के आसार हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें