फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर बाजारों में जमकर बरसी धनवर्षा, 10 करोड़ से अधिक के कारोबार का अनुमान

चरखी दादरी। त्योहार के अवसर पर शहर के बाजारों में सुबह से शाम तक जमकर धनवर्षा हुई। खरीदारी के लिए बाजारों में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, गारमेंट्स, मिठाई, रियल एस्टेट, वाहन और सजावटी सामान सहित लगभग सभी बाजारों में रौनक देखने को मिली। दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों का पहुंचना शुरू हो गया था, जो देर शाम तक जारी रहा।त्योहारी खरीदारी के चलते दुकानदारों के चेहरों पर भी खुशी नजर आई। लोगों ने अपनी जरूरत और पसंद के अनुसार घरेलू सामान, कपड़े, मिठाइयां, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, दोपहिया व चारपहिया वाहन और सजावट का सामान खरीदा। वहीं, व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आने से बाजार में पूरे दिन चहल-पहल बनी रही। मार्केट व्यापारिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों के अनुसार शहर में एक ही दिन में 10 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है। खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ के कारण शहर के प्रमुख बाजारों और मुख्य मार्गों पर जाम के हालात बने रहे। कई जगह वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद ग्राहकों में खरीदारी को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें