फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल, स्मृति ईरानी को हरियाणा की कमान; पूनिया पंजाब प्रभारी

Thu, 24 Sep 2026 01:14 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने संगठन में राज्यों के प्रभारियों और सह प्रभारियों की नई नियुक्तियां की हैं। हरियाणा की जिम्मेदारी पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी को सौंपी गई है। उनके साथ डॉ. भोला सिंह को हरियाणा का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। हरियाणा में अब भाजपा की अध्यक्ष और प्रभारी दोनों महिलाएं हैं। स्मृति ईरानी इससे पहले भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री के तौर पर उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम में उन्हें महामंत्री बनाया गया था। वहीं डॉ. भोला सिंह राष्ट्रीय सचिव हैं। वहीं हरियाणा के अब तक प्रभारी रहे डॉ. सतीश पूनिया को पंजाब का प्रभारी बनाया गया है। पूनिया अगस्त में पंजाब भाजपा के प्रभारी नियुक्त किए गए थे। वह पहले हरियाणा भाजपा के प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें