फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की जनगणना अब हाईटेक होगी, घर बैठे दर्ज होगी परिवार की जानकारी

डिजिटल युग में देश की सबसे बड़ी जनगणना प्रक्रिया अब हाईटेक होने जा रही है। इस बार आम नागरिकों को घर बैठे ही अपनी और अपने परिवार की गणना ऑनलाइन दर्ज करवाने की सुविधा मिलेगी। भिवानी के योजना अधिकारी भागीरथ कौशिक ने जनगणना की डिजिटल प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार की ओर से इसके लिए एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया गया है। योजना अधिकारी भागीरथ कौशिक के अनुसार, नागरिक अपने स्मार्टफोन या कंप्यूटर के माध्यम से आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर सेल्फ एन्यूमरेशन यानी स्व-गणना कर सकेंगे। आमजन की सुविधा के लिए पोर्टल को 16 अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध कराया गया है, ताकि लोग अपनी सुविधानुसार भाषा का चयन कर परिवार की जानकारी दर्ज कर सकें। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन पोर्टल पर परिवार की जानकारी दर्ज करने के बाद 11 अंकों की एक विशेष आईडी जनरेट होगी। जब प्रगणक और सुपरवाइजर दूसरे चरण में घर-घर पहुंचेंगे, तो परिवार का मुखिया या कोई अन्य सदस्य उन्हें यह आईडी उपलब्ध करवा सकेगा। इससे गणना की प्रक्रिया आसान और तेज होगी। भागीरथ कौशिक ने बताया कि सेल्फ एन्यूमरेशन की प्रक्रिया 10 जनवरी से 24 जनवरी तक चलेगी। इसके बाद 25 जनवरी से प्रगणक और सुपरवाइजर घर-घर जाकर जनगणना का दूसरा चरण शुरू करेंगे। जो नागरिक ऑनलाइन माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज नहीं कर पाएंगे, उनके घर पहुंचकर प्रगणक स्वयं जानकारी एकत्रित करेंगे। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे इस डिजिटल सुविधा का लाभ उठाएं और जनगणना प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं। इस व्यवस्था से जनगणना का कार्य अधिक सुविधाजनक, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें