फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में हवा में प्रदूषण कम करने के लिए स्मॉग गन मशीन से किया छिड़काव

शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण और स्मॉग की परत को कम करने के लिए प्रशासन ने स्मॉग गन मशीनों के जरिए पानी का छिड़काव शुरू कर दिया है। शहर के प्रमुख चौकों, व्यस्त सड़कों और धूल-मिट्टी वाले संवेदनशील इलाकों में मशीनों की मदद से हवा में मौजूद महीन धूलकणों को नीचे बैठाने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर वायु गुणवत्ता सूचकांक एक्यूआई 181 दर्ज किया गया है, जो मध्यम श्रेणी में आता है, लेकिन सुबह और देर शाम के समय स्मॉग बढ़ने से दृश्यता और सांस लेने में हल्की परेशानी महसूस की जा रही है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, बदलते मौसम, हवा की धीमी गति और निर्माण व यातायात से उड़ने वाली धूल के कारण प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। इसे नियंत्रित करने के लिए नियमित अंतराल पर छिड़काव जारी रहेगा तथा लोगों से खुले में कचरा न जलाने और धूल नियंत्रण के नियमों का पालन करने की अपील की गई है। संवाद

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें