फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी पहुंचे इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला, बोले- हरियाणा में चुना नहीं, नियुक्त किया हुआ मुख्यमंत्री

रानियां से इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला जिला भिवानी के युवाओं की बैठक लेने पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए अर्जुन चौटाला ने प्रदेश की भाजपा सरकार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री को चुना हुआ नहीं, बल्कि नियुक्त किया हुआ मुख्यमंत्री बताया। वहीं हुड्डा पर कांग्रेस पार्टी और अपना जमीर बेचने का आरोप लगाया। भाजपा सरकार के 12 साल के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए अर्जुन चौटाला ने कहा कि हरियाणा में न तो सबका साथ है और न ही सबका विश्वास। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की बजाय भाजपा के नेता कॉलोनियां काटने में लगे हैं। सरकार भी अपने बजट का बड़ा हिस्सा नेताओं की जमीन अधिग्रहण करने पर खर्च कर रही है, जबकि आम जनता को इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए अर्जुन चौटाला ने कहा कि पुलिस सरकार की सुनती ही नहीं है। मीडिया जब अपराध की घटनाओं को उजागर करता है, तभी शायद पुलिस की नींद खुलती है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा में चुना हुआ नहीं, बल्कि नियुक्त किया हुआ मुख्यमंत्री है। जनता के बीच जाकर किए गए वादों को चुना हुआ मुख्यमंत्री पूरा करता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें