फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में सिंचाईमंत्री के आवास पर कर्मचारियों ने फूंकी एस्मा की प्रतियां

भिवानी। हड़ताल पर चल रहे सफाई कर्मचारियों ने शनिवार को झाड़ू प्रदर्शन किया। इस दौरान वे सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के आवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एस्मा (आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम) की प्रतियां भी फूंकी। साथ ही कहा कि सरकार दमनकारी नीतियों को छोड़कर बातचीत से इस हड़ताल को समाप्त करवाए। विरोध प्रदर्शन के दौरान नगर पालिका कर्मचारी संघ के नेता पुरुषोत्तम दानव, अग्निशमन कर्मचारी संघ के जिला प्रधान अजय श्योराण, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान मास्टर सुमेर आर्य ने कहा कि पिछले 31 दिन से नगर परिषद के कर्मचारियों व अग्निशमन के कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। अब सरकार जबरन काम पर वापस लौटाने के लिए एस्मा लगा रही है। इससे कर्मचारी डरने वाले नहीं है। उल्टा हड़ताल को और अधिक मजबूत किया जा रहा है। एस्मा कानून का कर्मचारियों द्वारा विरोध किया जा रहा है। इसलिए वे झाड़ू प्रदर्शन करते हुए भिवानी में मंत्री श्रुति चौधरी के आवास पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने एस्मा कानून की प्रतियां फूंकी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें