फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कोचिंग अकादमियों पर कसेगा शिकंजा, बच्चों का भविष्य होगा सुरक्षित: रामअवतार शर्मा

Naveen Updated Fri, 04 Sep 2026 03:26 PM IST

प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष राम अवतार शर्मा ने हरियाणा में अवैध रूप से बिना मान्यता के चल रही कोचिंग अकादमियों के लिए हरियाणा सरकार द्वारा नियमों की अधिसूचना जारी करने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह एसोसिएशन के प्रयासों का नतीजा है। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा द्वारा लंबी लड़ाई के बाद सरकार द्वारा हरियाणा प्राइवेट कोचिंग संस्थान पंजीकरण और विनियमन अधिनियम 28 फरवरी 2024 को राज्य विधानसभा द्वारा पारित किया गया था। लेकिन इसके बाद भी इसके नियम नहीं बनाए गए थे। एसोसिएशन ने फिर से संघर्ष का रास्ता अपनाया और सरकार ने दो हफ्ते पहले नियम नोटिफाई किए। राम अवतार शर्मा ने कहा कि हमारी लड़ाई बच्चों के हितों को लेकर थी। उन्हें सुरक्षित और बेहतरीन शिक्षा उप्लब्ध करवाने को लेकर थी। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ने प्राइवेट कोचिंग सेंटरों में पारदर्शिता, सुरक्षा और जवाबदेही लाने के लिए हरियाणा कोचिंग इंस्टीट्यूट रेगुलेशन एक्ट के तहत हरियाणा प्राइवेट कोचिंग इंस्टीट्यूट (रजिस्ट्रेशन और रेगुलेशन) नियम 2026 को नोटिफाई किया है। इसके तहत सभी मौजूदा और नए कोचिंग इंस्टीट्यूट को डिप्टी कमिश्नर की अध्यक्षता वाली डिस्ट्रिक्ट अथॉरिटी के पास एक तय ऑनलाइन पोर्टल के जरिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा। सभी शर्तें पूरी करने पर तीन साल के लिए वैलिड सर्टिफिकेट मिलेगा। इसके बाद रिन्यूअल के लिए सर्टिफिकेट एक्सपायरी से कम से कम एक महीने पहले एप्लीकेशन देना होगा और पांच हजार रुपये की फीस देनी होगी। एप्लीकेशन की जांच के 30 दिनों करके एप्लीकेशन स्वीकार या अस्वीकार की जाएगी। राम अवतार शर्मा ने कहा की रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा और कोई कोचिंग अकादमी स्कूल के समय में क्लास नहीं लगा पायेगी। साथ ही, स्कूल जाने वाले छात्रों के लिए रेगुलर स्कूल के समय में कोचिंग क्लास पर पूरी तरह से रोक रहेगी। एसोसिएशन की ये दो मुख्य मांगें थी जिनसे डमी स्कूल कल्चर पर रोक लगेगी। कोचिंग अकादमियों को इस बारे में एक अनिवार्य हलफनामा भी देना होगा। इसके साथ ही कोई कोचिंग अकादमी 16 साल से कम उम्र के छात्रों का एडमिशन नहीं कर पायेगी। राम अवतार शर्मा ने कहा कि कोचिंग अकादमी कोई झूठा दावा भी नहीं कर पाएंगी और न ही गुमराह करने वाले कोई वादे और रैंक/ मार्क्स की गारंटी नहीं दे पाएंगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें