फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी का कांग्रेस पर निशाना, बोलीं- हार की हताशा में उठा रहे वोट चोरी का मुद्दा

भिवानी। हरियाणा की कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने भिवानी जिले के कैरू गांव में कांग्रेस और विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनावों में हार के बाद विपक्ष वोट चोरी का मुद्दा उठाकर अपनी हताशा जाहिर कर रहा है। उन्होंने अमर शहीद हेड कांस्टेबल राजेश कुमार की प्रतिमा का अनावरण भी किया। पत्रकारों से बातचीत में श्रुति चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बारिश से अनाज मंडियों में प्रभावित फसलों की स्थिति को लेकर गंभीर हैं और सरकार किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष जमीनी मुद्दों पर काम करने के बजाय भ्रामक बयानबाजी कर रहा है। मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया पर उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की प्रक्रिया में विभिन्न राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट भी भाग लेते हैं। उनके अनुसार, कांग्रेस अपनी जीत पर चुनावी व्यवस्था पर सवाल नहीं उठाती, लेकिन हार के बाद संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल खड़े करती है। राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं के प्रदर्शनों पर भी मंत्री ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार संवैधानिक दायरे में होना चाहिए और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर दबाव बनाने से बचना चाहिए। श्रुति चौधरी ने कहा कि सरकार किसानों के हितों और प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विपक्ष से आरोप-प्रत्यारोप के बजाय जनहित के मुद्दों पर ध्यान देने की बात कही। संवाद

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें