फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में लगातार बिगड़ रही हवा की गुणवत्ता, एक्यूआई 400 पार

भिवानी। जिले में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार खतरनाक रूप लेता जा रहा है। पिछले एक सप्ताह से लगातार बिगड़ रही हवा की गुणवत्ता सोमवार सुबह उस समय अत्यंत गंभीर श्रेणी में पहुंच गई, जब एयर क्वालिटी इंडेक्स एक्यूआई 400 के पार दर्ज किया गया। हालांकि देर शाम तक एक्यूआई में सुधार के बाद 254 पर जा पहुंचा। लेकिन यह भी खराब श्रेणी में आता है। जिससे लोगों को सांस लेने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा। प्रशासन द्वारा प्रदूषण नियंत्रण के लिए जारी की गई तमाम हिदायतों और ग्रैप के नियमों की शहर में खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और जिला प्रशासन ने कचरा जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया हुआ है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है। शहर के विभिन्न रिहायशी इलाकों, मुख्य सड़कों के किनारों और खाली पड़े प्लॉटों में सुबह और शाम के समय खुलेआम कचरे के ढेरों में आग लगाई जा रही है। प्लास्टिक, रबर और सूखे पत्तों के जलने से निकलने वाला जहरीला धुआं वातावरण में घुलकर एक्यूआई को तेजी से बढ़ा रहा है। स्थानीय निवासी मंजीत, रणवीर व रामनिवास ने बताया कि नगर परिषद के सफाई कर्मचारी भी कचरा उठाने के बजाय कई स्थानों पर उसमें आग लगा देते हैं, जिस पर संबंधित अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है। ------------------------------------------

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें