फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में हरियाणा राजपूत प्रतिभा सम्मान समारोह में 800 छात्र छात्राओं को किया सम्मानित, नशे से दूर रहने का संदेश

राजपूत धर्मशाला में रविवार को हरियाणा राजपूत प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन और खिलाड़ियों यानी पढ़ाई व खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने वाले करीब 800 युवा युवतियों को ट्रॉफी और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। मंच से तीन बड़े संदेश गए - हर बच्चे में प्रतिभा है, नशे से दूर रहो और पढ़कर आगे बढ़ो, पैसा रुकावट नहीं बनेगा। समारोह का आयोजन भिवानी राजपूत सभा के जिला अध्यक्ष बृजपाल और उनकी पूरी टीम द्वारा किया। उन्होंने बताया कि 10वीं का हो, 12वीं के बच्चों सम्मानित किया। बृजपाल ने युवाओं को सबसे बड़ा संदेश दिया कि नशे से दूर हो और पढ़ के आगे बढ़ो। उन्होंने एसडीएम मुकुंद का उदाहरण दिया, जो खुद बापोड़ा से हैं और मेहनत करके इस मुकाम तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि वो चाहते हैं कि इन बच्चों में से ही कोई लेफ्टिनेंट, एचसीएस, आईएएस, आईपीएस बने और अंत में उन्होंने सबसे बड़ा ऐलान किया, जिस पर पूरे पंडाल ने तालियां बजाईं। उन्होंने कहा कि जो बच्चा पढ़ना चाहे, लेकिन खर्चे की वजह से रुक रहा है, उसका खर्चा वो पर्सनली उठाएंगे, चाहे 100 बच्चे हों या 500 बच्चे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें