फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला : पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला कर लूटपाट करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार

अंबाला सिटी। अंबाला-चंडीगढ़ रोड पर जेल पुल के नीचे सिविल ड्रेस में गुजर रहे एक पुलिस जवान पर चाकू से हमला कर मोबाइल और नकदी लूटने के मामले पुलिस को कामयाबी मिली है। सीआईए-1 और सीआईए नारायणगढ़ की संयुक्त टीम ने देवी नगर के पास त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े जाने के डर से भाग रहा एक आरोपी बाइक फिसलने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी टांग में फ्रैक्चर आया है। ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे आरोपी सीआईए नारायणगढ़ की टीम ने तकनीकी व मानवीय खुफिया तंत्र की मदद से मुख्य आरोपी रजत कुमार (निवासी पटियाला) को पटियाला से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम और खुद पर वार करने का प्रयास किया। उसके कब्जे से एक छुरा बरामद हुआ है। वहीं, सीआईए-01 की टीम ने दूसरे आरोपी लब्बहु (निवासी पटियाला) को काबू किया। कड़ाई से पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उनका तीसरा साथी अंबाला क्षेत्र में ही किसी अन्य बड़ी वारदात की फिराक में घूम रहा है। सूचना के आधार पर जब पुलिस ने तीसरे आरोपी प्रिंस (निवासी पटियाला) की घेराबंदी की, तो उसने बाइक तेज रफ्तार में भगाने की कोशिश की। हड़बड़ी में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और प्रिंस की टांग में गंभीर फ्रैक्चर हो गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें