रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में 19 से 21 नवंबर तक आयोजित होने वाली सीनियर राज्य स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तर पर खिलाड़ियों का चयन किया जा रहा है। इसी क्रम में खिलाड़ियों ने ट्रायल में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयनित खिलाड़ी प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।