अयोध्या धाम से जनकपुरधाम जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन के गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों का स्वागत किया गया। प्लेटफार्म नंबर दो पर सीपीआरओ सुमित कुमार सहित रेलवे के अन्य अधिकारियों ने यात्रियों का अभिनंदन किया। ट्रेन सेवा शुरू होने से श्रद्धालुओं को दोनों धार्मिक स्थलों के बीच आवागमन में सुविधा मिलेगी।