भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग ने गोरखपुर में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों की समीक्षा शुरू की। बृहस्पतिवार को गोरखपुर, वाराणसी और बस्ती मंडलों के 11 जिलों के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षकों के साथ निर्वाचन व्यवस्था पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा भी मौजूद रहे। 27 नवंबर को आजमगढ़ और विंध्याचल मंडलों के छह जिलों की तैयारियों की समीक्षा होगी। आयोग का जोर निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित चुनाव कराने के लिए समय से सभी व्यवस्थाएं पूरी कराने पर है।