गोरखपुर के रामघाट स्थित राप्ती नदी में कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व के चलते श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से यातायात प्रभावित रहा। राजघाट पुल से नौसड़ चौक तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।