राजधानी दिल्ली में हिरासत में लिए जाने से पहले राजीव चौक पर पालिका बाजार के पास प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच हल्की नोकझोंक देखने को मिली। इस दौरान एक प्रदर्शनकारी पुलिसकर्मी को धक्का देता नजर आया। हालांकि, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मौके से हटा दिया और कुछ को हिरासत में ले लिया।