जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में छात्र संघ और संगठनों का अनशन और धरने का सियासी रण शुरू हो गया है। छात्र संघ के पदाधिकारियों सहित 18 छात्रों ने 13 मुद्दों को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन की शुरुआत कर दी है। इसमें छात्र हॉस्टल, पुस्तकालय, पीएचडी दाखिले, परिसर सुरक्षा, जीएसकैश सहित कई दूसरे मुद्दे शामिल है।