दिल्ली पुलिस आज भी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। पुलिस लगातार प्रदर्शनकारियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले रही है। इसी दौरान अमर उजाला के एक पत्रकार को भी पुलिस ने हिरासत में लेने की कोशिश की। हालांकि, मौके पर मौजूद कुछ मीडियाकर्मियों ने इसका विरोध दर्ज कराया, जिसके बाद पत्रकार को छोड़ दिया गया।