नगर पालिका और दमकल विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा और सीआईटीयू ने आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। शुक्रवार को हड़ताल स्थल पर कांग्रेस विधायक आफताब अहमद और जेजेपी नेता नासिर हुसैन ने पहुंचकर कर्मचारियों को समर्थन दिया।