नूंह। टपकन गांव में बूचड़खाने से कथित प्रदूषण और ग्रामीणों की अन्य समस्याओं को लेकर शुरू हुए धरने में अब समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता ने भी मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने धरने पर बैठे ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और प्रशासन से मामले का जल्द समाधान कराने की मांग उठाई।