अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 22 एकड़ में फैली पांच अनधिकृत कॉलोनियों में तोड़फोड़ की। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) नूंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान करीब पांच निर्माणाधीन ढांचे, एक डीलर कार्यालय, पांच डीपीसी, दो चारदीवारी तथा डब्ल्यूबीएम और कच्ची सड़क नेटवर्क को ध्वस्त किया गया।