नोएडा में वैश्य समाज हुआ एकजुट, राजनीतिक भागीदारी को लेकर तेज हुई आवाज नोएडा। बुधवार को सेक्टर-33 स्थित अग्रवाल भवन में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य संगठन और सर्व वैश्य समाज के लोगों ने राजनीतिक भागीदारी को लेकर एकजुटता दिखाई। प्रेस वार्ता और बैठक में समाज के लोगों ने साफ कहा कि अब वैश्य समाज सिर्फ अर्थव्यवस्था की रीढ़ नहीं, बल्कि राजनीति में भी अपनी मजबूत हिस्सेदारी चाहता है। इस दौरान पूर्व विधायक विमला बाथम, संजय गुप्ता, डीपी गोयल, विपिन अग्रवाल, मूलचंद गुप्ता,विनय अग्रवाल,सुधीर पोरवाल, कृष्णा शाह गुप्ता समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि एकता सम्मान, अधिकार और राजनीतिक भागीदारी* ही समाज की असली ताकत है। वैश्य समाज ने हमेशा देश के विकास, रोजगार और व्यापार में अहम भूमिका निभाई है, लेकिन राजनीतिक प्रतिनिधित्व में उसे उसका हक नहीं मिला। अब समाज संगठित होकर अपनी आवाज बुलंद करेगा। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में समाज की भागीदारी बढ़ाने, युवाओं को आगे लाने और समाज के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर भी चर्चा हुई। इसके पहले पूर्व भाजपा जिला महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता और निखिल सिंघल समेत कई वैश्य समाज के लोग राजनीतिक भागदारी का शंखनाद कर चुके हैं।