फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में दुर्गोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में; 12 फीट ऊंची मां दुर्गा प्रतिमा, होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

नोएडा के सेक्टर-61 में बालका दुर्गोत्सव इस बार 18वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। दुर्गा पूजा के लिए बंगाल के 15 कारीगरों ने करीब 10 दिन में फोम से भव्य दरबार तैयार किया है। पंडाल के लिए बांस की लकड़ियों का ढांचा तैयार करने वाली 15 सदस्यीय अलग टीम भी बंगाल से आई है। आयोजन पर करीब 40 से 45 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। यहां मां दुर्गा की 12 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। आयोजन के दौरान विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। समिति के महासचिव संदीप ने बताया कि तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें