फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: 23 सितंबर को भाकियू कृषक के पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पर करेंगे प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा में 10 फीसदी भूखंड समेत मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन कृषक के पदाधिकारी 23 सितंबर को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करेंगे। अपनी मांगों का एक ज्ञापन जिलाधिकारी को देंगे। उनका कहना है कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन चलाया जाएगा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन ठाकुर ने बताया कि किसानों की लंबित मांगों को लेकर आगामी 23 सितंबर को सूरजपुर में कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता दुर्गा गोल चक्कर से पैदल मार्च निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। वहां पर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि जिसमें 10 फीसदी आबादी का प्लाट देने, नए भूमि अधिग्रहण कानून को लागू कराने, क्षेत्र के सर्किल रेट तय करने, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण में समान नीति एवं समान मुआवजा दर लागू कराने, स्थानीय युवकों को रोजगार देने की मांग रखी जाएगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय संरक्षक हरि प्रताप सिंह छौकर, राष्ट्रीय सलाहकार एवं महासचिव राम भरोसे शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता रविंद्र प्रधान, राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहिद खान, राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील शर्मा समेत पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें