आम्रपाली की परियोजनाओं में फ्लैट खरीदारों के नाम व फ्लैट नंबर सहित सूची जारी कर सत्यापन व एनओसी के लिए अंतिम मौका दिया गया है। इसलिए सोमवार को सेक्टर -62 स्थित कोर्ट रिसीवर ऑफिस में बड़ी संख्या में फ्लैट खरीदार सत्यापन करवाने व एनओसी लेने के लिए पहुंचे हुए हैं। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर फ्लैट खरीदारों की लाइन लगी हुई है। वहीं जो रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं वो फ्लैट खरीदार अंदर लॉबी में इंतजार कर रहे हैं।