फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में 28-29 नवंबर को होगा गुरु मान्यो ग्रंथ चेतना समागम, होगा भव्य कीर्तन दरबार

आओ प्यारियो दसमेश जी वल्लों मुख लहर के तहत गुरु नानक देव जी एवं गुरु तेग बहादुर साहिब जी को समर्पित गुरु मान्यो ग्रंथ चेतना समागम का आयोजन नोएडा में किया जा रहा है। यह जानकारी नोएडा स्टेडियम में सरबत दा भला और समूह साध संगत नोएडा के पदाधिकारियों ने दी। समागम 28 और 29 नवंबर 2026, समय शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक, स्थान नोएडा स्टेडियम सेक्टर-21 नोएडा, मुख्य वक्ता भाई साहिब भाई रणजीत सिंह जी खालसा ढडरियां वाले, अरदास उपरांत गुरु का लंगर अटूट बरतेगा। आयोजकों ने बताया कि यह समागम गुरु नानक नाम लेवा संगत को गुरबाणी, आध्यात्मिकता और आपसी भाईचारे से जोड़ने के लिए आयोजित किया जा रहा है। एनसीआर में पहली बार इतने बड़े स्तर पर इस तरह का गुरमत समागम नोएडा स्टेडियम में हो रहा है। अमृत संचार 29 नवंबर को शाम 5 बजे गुरुद्वारा श्री गुरु हरकृष्ण साहिब सेक्टर-12 नोएडा में आयोजित किया जाएगा। विशेष सहयोग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौतमबुद्ध नगर का रहेगा। नोएडा स्टेडियम आयोजको ने ब्रहस्पतिवार को जानकारी दी इस दौरान एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, मुख्य संरक्षक हरजीत सिंह साहनी, संरक्षक सरबजीत सिंह, नवनीत अरोड़ा, संयोजक रणधीर सिंह, अध्यक्ष परमजीत सिंह, अध्यक्ष भूपिंदर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तेजपाल सिंह अरोड़ा, गुलजीत सिंह, उपाध्यक्ष महिंदर सिंह, अश्वनी सिंह, महासचिव हरमीत सिंह सग्गू, सचिव डिंपल आनंद, कोषाध्यक्ष सुखदीप सिंह एवं प्रिंट व सोशल मीडिया प्रभारी मनिंदर सिंह उपस्थित रहे। आयोजकों ने समस्त संगत, सभी धर्मों के श्रद्धालुओं और नोएडा वासियों से इस पावन समागम में परिवार सहित पहुंचकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करने की अपील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें