ग्रेटर नोएडा अग्निकांड के बाद नोएडा सेक्टर 94 स्थित पोस्टमॉर्टम हाउस सभी के शव पहुंचे। 65 साल की मृतक उषा देवी के दामाद प्रदीप गुप्ता पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, उन्होंने बताया कि कल रात 10 बजे बात हुई थी, लेकिन उसके बाद बात नहीं हो पाई। सत्यम गुप्ता ने बताया कि उनका भाई मयंक गुप्ता और मां सरोज गुप्ता लापता हैं, दोनों कल सेक्टर 33 से बस से सवार होकर राठ लौट रहे थे। लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल रहा है, पुलिस भी उनकी मदद करने में नाकाम है।