फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा के सेक्टर-73 महादेव अपार्टमेंट में मनी दीवाली, भारत की जीत पर झूम उठे लोग

जैसे ही आखिरी गेंद पर मोहित उल्वा ने चौका मारा, नोएडा के सेक्टर-73 स्थित महादेव अपार्टमेंट में पटाखों की गूंज और 'भारत माता की जय' के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 1 विकेट से हराकर खिताब जीता, तो महादेव अपार्टमेंट के लोगों ने इस जीत को दीवाली की तरह मनाया।पाकिस्तान के 337 रन के जवाब में जब भारत के 252 रन पर 8 विकेट गिर गए, तो सोसाइटी के कॉमन हॉल में बैठे लोगों की सांसें थम गईं। बच्चे हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रहे थे, बुजुर्ग टीवी से नजर नहीं हटा रहे थे। फिर मनल चौहान और मोहित उल्वा ने बाजी पलट दी। आखिरी गेंद पर चौका लगते ही पूरा अपार्टमेंट खुशी से झूम उठा। जीत के बाद अपार्टमेंट में लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई, बच्चों ने पटाखे फोड़े और महिलाओं ने आरती उतारकर टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया। बच्चों ने कहा -आज बाल दिवस भी है और भारत की जीत भी, इससे बड़ी दीवाली क्या होगी। अरबिंद सिंह ने कहा कि इन बच्चों ने दिखा दिया कि हिम्मत कभी नहीं हारनी चाहिए। 8 विकेट गिरने के बाद भी भारत ने हार नहीं मानी। महादेव अपार्टमेंट में यह जश्न सिर्फ क्रिकेट की जीत का नहीं था, यह देश के प्रति प्रेम और बच्चों के हौसले का जश्न था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें