जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) दनकौर में मंगलवार को भारतीय परंपरा और संस्कृति पर आधारित कला प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें भारतीय लोककला, पारंपरिक चित्रकला, मूर्तिकला, मिट्टी एवं टेराकोटा शिल्प, हस्तशिल्प और सजावटी कलाकृतियों के माध्यम से देश की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया गया। विभिन्न स्कूलों से आए शिक्षकों और डीएलएड प्रशिक्षुओं ने आकर्षक कलाकृतियां प्रस्तुत कीं। संस्थान प्राचार्य अर्चना गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी भालचंद्र त्रिपाठी सहित कई अधिकारी और नगर पंचायत दनकौर के अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक कुमार कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नोडल भोला कुमार और सह नोडल राजेश खन्ना के निर्देशन में किया गया।