यमुना एक्सप्रेस-वे के जेवर–खुर्जा मार्ग पर सीढि़यों के निर्माण का रास्ता जल्दी ही साफ हो जाएगा। आमजनों की परेशानी और किसानों की ओर से लगातार उठाए जा रहे मुद्दे के बाद जेवर विधायक ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए सोमवार को अधिकारियों से बातचीत की। विधायक धीरेंद्र सिंह ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और टोल का संचालन करने वाली कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के बातचीत करके मामले का हल निकालने के निर्देश दिए हैं।