यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण के खिलाफ दयातनपुर गांव में किसानों का प्रदर्शन सोमवार को 32वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन को धार देने के लिए मंगलवार को धरना स्थल पर एक विशाल महापंचायत बुलाई गई है, जिसमें करीब 10 हजार से अधिक किसानों के जुटने की उम्मीद है। महापंचायत में 7 प्रतिशत आवासीय भूखंड, 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा और 60 मीटर सर्विस रोड के निर्माण में प्रभावित हो रही आबादी के बदले आबादी देने जैसी प्रमुख मांगों पर हुंकार भरी जाएगी। इस दौरान किसान नेता नरेंद्र नागर, राकेश, श्यौराज, पवन, सोरन, गीता, भूपेंद्र, सोनपाल, रईस, योगेंद्र, सतीश, अवतार, सागर, विक्रम, पप्पी और दीपक समेत कई प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।