प्रवासी महासंघ की ओर से 11 नवंबर को नोएडा स्टेडियम में छठ पूजनोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए 60×120 फीट का घाट तैयार किया जा रहा है। घाट पर गंगाजल भरा जाएगा और श्रद्धालु डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे। आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 100 से अधिक स्वयंसेवक तैनात रहेंगे। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी की जाएगी।