फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: सम्राट मिहिर भोज की जयंती देशभर में धूमधाम से मनेगी, अखिल भारतीय गुर्जर महासभा का एलान

अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने सम्राट मिहिर भोज की जयंती देशभर में मनाने का ऐलान किया है। प्रदेश और जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समाजसेवी संगठनों, युवाओं और समाज के लोगों से इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की जाएगी। शनिवार को ग्रेटर नोएडा में आयोजित पत्रकार वार्ता में महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री बच्चू सिंह बैंसला ने बताया कि सम्राट मिहिर भोज ने किसी एक जाति के लिए नहीं, बल्कि तत्कालीन भारत की रक्षा और हिंदू सभ्यता एवं संस्कृति की रक्षा के लिए संघर्ष किया था। उन्होंने कहा कि इतिहास में सम्राट मिहिर भोज को हिंदू सम्राट के रूप में भी स्मरण किया जाता है। उन्होंने कहा कि सम्राट मिहिर भोज की जयंती को राष्ट्रीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए। जयंती पर देशभर में सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर उनके योगदान को याद किया जाएगा। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया। सुखवीर सिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और संजय भैया को राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया गया। इस अवसर पर डीएन सिंह, अनिल कसाना, हरिओम बैंसला, मनोज कटारिया, बीएस रावत, चंद्रवीर नागर, अमरजीत सिंह समेत महासभा के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें