गुजरात के अहमदाबाद स्थित वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 18वीं कूडो चैंपियनशिप में विश्व प्रताप सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। विश्व प्रताप ने अंडर-12 आयु वर्ग के 37 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। उनकी इस जीत से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।