गुरुग्राम में टेबल टेनिस के खिलाड़ियों को जिले में अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा रहा है। हरियाणा टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से दूसरी राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 20 सितंबर तक सेक्टर-65 स्थित प्रज्ञानम स्कूल में किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 400 से अधिक खिलाड़ियों के हिस्सा लेने की संभावना है। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों को 13 सितंबर तक पंजीकरण कराना होगा।