त्योहार के बाद घरों से निकलने वाले कूड़े में भी बढ़ोतरी हुई है। मिठाइयों के डिब्बे, पैकिंग सामग्री, प्लास्टिक और अन्य घरेलू कचरे के कारण कूड़े की मात्रा बढ़ गई है। कई स्थानों पर कूड़ा एकत्रित होने से सफाई व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। निगम की ओर से सफाई कर्मचारियों और कूड़ा उठाने वाले वाहनों के माध्यम से कचरे का उठान कराया जा रहा है, ताकि सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैले।