फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: व्यापार केंद्र और गलेरिया रोड पर जारी रहेगा वन-वे ट्रैफिक, जानें कब तक लागू रहेगी मौजूदा व्यवस्था

व्यापार केंद्र और गलेरिया रोड पर पहले की तरह वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था जारी रहेगी। मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के पास प्रस्तावित अंडरपास का निर्माण शुरू होने तक यातायात इसी व्यवस्था के तहत संचालित होगा। निर्माण शुरू होने के बाद जीएमडीए और ट्रैफिक पुलिस संयुक्त रूप से नया ट्रैफिक प्लान तैयार करेंगे। हरियाणा सरकार के शहरी विकास प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की 14वीं बैठक हुई। इसमें जीएमडीए और ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने यातायात व्यवस्था पर चर्चा की। जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने बताया कि मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के पास अंडरपास का निर्माण जल्द शुरू करने की योजना है। निर्माण के दौरान कुछ मार्गों पर यातायात डायवर्ट करने और सड़कें बंद करने की जरूरत पड़ सकती है। डीएस ढेसी ने निर्देश दिए कि निर्माण शुरू होने तक व्यापार केंद्र और गलेरिया रोड पर मौजूदा वन-वे व्यवस्था जारी रखी जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें