फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में पशु पकड़ने पहुंची नगर निगम की टीम पर पुलिस की मौजूदगी में पथराव

गुरुग्राम शहर में निराश्रित पशुओं को पकड़ने की कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। कार्रवाई के लिए पहुंची निगम की टीम पर पुलिस की मौजूदगी में पथराव किया गया। अचानक हुए पथराव से मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया। नगर निगम की टीम पुलिस बल के साथ कृष्णा चौक पालम विहार एरिया में निराश्रित पशुओं को पकड़ने के लिए पहुंची थी। टीम ने जैसे ही कार्रवाई शुरू की, कुछ लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते मामला हंगामे में बदल गया और निगम कर्मचारियों की ओर पथराव किया गया। पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने निगम के वाहन को मौके से निकाला। घटना के बाद नगर निगम की टीम ने कार्रवाई को लेकर अधिकारियों को जानकारी दी। हालांकि घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे से पूरी वारदात कैद हो गई। पुलिस फुटेज लेकर आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है। नगर निगम के संयुक्त डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि टीम निराश्रित पशुओं को पकड़ने गई थी। इस दौरान कुछ लोगों ने टीम पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें