फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: नगर निगम सफाई कर्मचारियों की 23वें दिन भी हड़ताल जारी, कर्मचारियों ने 30 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया

हरियाणा में सफाई, सीवरमैन और फायरमैन कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को 23 वें दिन भी जारी रही। कर्मचारी 13 मई को सरकार के साथ हुए समझौते को लागू करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने सरकार पर वादाखिलाफी और तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। पुराने नगर निगम कार्यालय में हुई हड़ताल की अध्यक्षता इकाई के वरिष्ठ उप प्रधान सम्मी बोहत और फायर के जिला उप प्रधान जोगिंदर ने की। संचालन कोषाध्यक्ष भारत कांगड़ा ने किया। राज्य उप प्रधान बसन्त कुमार ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक 1175 फायरमैन और 13000 पालिका रोल के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के आदेश जारी नहीं होते, हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने की भी मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें