फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में इफ्को चौक के पास मास्टर सीवर लाइन हुई ठीक

लव कुमार शर्मा Updated Wed, 02 Sep 2026 07:18 PM IST

एक सप्ताह में इफ्को चौक के पास मास्टर सीवर लाइन हुई ठीक गुरुग्राम। इफ्को चौक के पास क्षतिग्रस्त हुई मास्टर सीवर लाइन एक सप्ताह में ठीक हो गई है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के अधिकारियों के अनुसार सीवर लाइन की पाइप को दुरुस्त कर दिया जाएगा। अब सड़क की मरम्मत का काम भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से किया जाएगा। एमजी रोड की तरफ से आ रही मास्टर सीवर लाइन में लीकेज और बारिश के कारण सड़क का एक हिस्सा एक सप्ताह पहले धंस गया था। खुदाई के कारण सड़क की चौड़ाई कम हो गई थी। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता भीम आर्या ने बताया कि सीवर लाइन को ठीक करा दिया गया है। सड़क को दुरुस्त करने का काम एनएचएआई की ओर से किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें