फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: मास्टर ड्रेन पर बने अवैध कट होंगे बंद, हाइट बैरिकेट भी लगेंगे

गुरुग्राम शहर के मास्टर स्टॉर्म वाटर ड्रेन को भारी वाहनों से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने कवायद शुरू कर दी है। ड्रेन को पार करने के लिए बने कुछ रास्तों को गेट लगाकर बंद किया जाएगा, जबकि कुछ स्थानों पर हाइट बैरियर लगाए जाएंगे। जीएमडीए ने लेग-1, लेग-2 और लेग-3 पर आरसीसी वेंटिलेटिंग गेट और हाइट बैरियर लगाने का टेंडर जारी किया है। प्रस्तावित कार्य पर जीएमडीए की ओर से 71.03 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। कार्य में आईएसएमबी स्टील सेक्शन/गर्डर का इस्तेमाल करते हुए आरसीसी वेंटिलेटिंग गेट और हाइट बैरियर लगाए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें