रविवार को दौलताबाद के पीएचसी में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का स्वागत समारोह हुआ। इस दौरान दौलताबाद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नत किया गया। सिधरावली में नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और राठीवास में नया उप-स्वास्थ्य केंद्र भी शुरू हुआ। इन संस्थानों से ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार होगा।