सेक्टर 81 के खाली प्लॉटों में कबाड़ियों द्वारा आग लगाकर स्क्रैप खत्म किए जाने की शिकायत लोगाें ने की है। डीएलएफ अल्टिमा सोसाइटी के पास खाली प्लॉट में कबाड़ के कचरे को जलाकर खत्म किए जाने की तस्वीरे और वीडियो साझा करते हुए लोगों ने प्रशासन से ग्रैप नियमों की धज्जियां उड़ाए जाने की शिकायत की है। स्थानीय निवासी गुलशन कुमार ने बताया कि आग लगा कर कबाड़ जलाने वालों को मना करने के बावजूद वे नहीं मान रहे है। यह आए दिन हो रहा है। शुक्रवार की शाम काफी मात्रा में कबाड़ इस जगह जलाया गया। वैसे ही शहर में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। कबाड़ जलाए जाने से इस इलाके का एक्यूआई और बढ़ेगा। इसमें कई हानिकारण चीजें हैं, जिनका धुआं स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक है। लोगों ने सोशल मीडिया पर भी प्रशासन से इस पर रोक लगाने की मांग की है।