फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: जाम पर नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस की नजर, मुख्यमंत्री ने दिए पार्किंग बनाने के निर्देश

Rahul Kumar Tiwari Updated Sat, 29 Aug 2026 06:53 PM IST

गुरुग्राम में कष्ट निवारण समिति की बैठक में स्थानीय पार्षद की ओर से सदर बाजार के अतिक्रमण व जाम की समस्या उठाए जाने के बाद आसपास यातायात जाम की गंभीर समस्या पर प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद नगर निगम और यातायात पुलिस इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए सक्रिय हो गए हैं। पोस्ट ऑफिस चौक से बस स्टैंड तक के मार्ग पर ई-रिक्शा, ऑटो और रेहड़ियों के कारण भारी जाम लगता है। 50 हजार से अधिक लोगों का रोजाना इस बाजार में आना-जाना होता दै। ट्रैफिक पुलिस की ओर से आने और जाने वालों के लिए अलग-अलग स्थान का चयन किया जाएगा। इससे आम नागरिकों, व्यापारियों और आपातकालीन वाहनों को परेशानी होती है। नगर निगम अतिक्रमण हटाता है, लेकिन कुछ घंटों में स्थिति फिर बिगड़ जाती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें